Doordrishti News Logo

सर्दी की गुलाबी दस्तक चोरों की मौज

दो घरों और इलेक्ट्रानिक की दुकान में सैंधमारी -हजारों के गहनें,नगदी पर हाथ साफ

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सर्दी की गुलाबी दस्तक चोरों की मौज। शहर में सर्दी की गुलाबी दस्तक के साथ ही चोरों की मौज शुरू हो गई है। रात में पडऩे वाली ठंड में अब चोरों ने सूने मकानों और दुकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। शहर के सरदारपुरा, विवेक विहार में दो घरों और कुड़ी में एक इलेक्ट्रानिक की दुकान में चोरों ने सैंधमारी कर हजारों के आभूषण के साथ नगदी और सामान पर हाथ साफ किया।

सरदारपुरा थाना 
सरदारपुरा पुलिस के अनुसार कुम्हारों का बास सरदारपुरा निवासी हरदेव पुत्र मोहनलाल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वे 11वीं रोड पर आए जितेंद्रसिंधी के मकान में देखरेख करते है। 24 अक्टूबर की रात को चोरों ने ताले तोडक़र प्रवेश किया और वहां कीमती सामान आदि चोरी कर ले गए। जितेंद्र सिंधी बाहर गए हुए है, उनके आने पर चोरी गए सामान का पता लग पाएगा। सरदारपुरा पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

विवेक विहार थाना 
विवेक विहार थाना पुलिस ने बताया कि मूलत: पोकरण के बारनाडा हाल 600 ओ विवेक विहार निवासी हुकमसिंह पुत्र कालूसिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह 23 अक्टूबर की शाम को अपने घर को लॉक कर गांव गया था। उसके घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से घर की स्थिति को गांव से जानता रहा।

4 साल से फरार 10 हजार के इनामी तस्कर को पकड़ा

25 अक्टूबर की रात को घर के ताले कूंटे सही सलामत मिले। मगर सुबह पड़ौसी ने सूचना दी कि घर का गेट खुला पड़ा है। वापिस मोबाइल पर चैक किया तो पता लगा कि अलसुबह 5.21 बजे कैमरें बंद कर दिए गए। चोरों ने वाईफाई सिस्टम को तोडक़र घर से 33 हजार 800 रूपए, सोने की अंगूठी,कान का पत्ता, चांदी के जेवरात देवताओं की प्रतिमाएं आदि चोरी कर ले गए।

कुड़ी भगतासनी थाना 
कुड़ी भगतासनी पुलिस ने बताया कि मानपुरा झालामंड निवासी दिनेश पुत्र श्रवणराम प्रजापत की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी मोती मार्केट में सोनिया इलेक्ट्रानिक नाम से दुकान आई है। रात के समय में चोरों ने सैंध लगाकर वहां से 11 हजार 200 रूपए, दो पंखे और बिजली फिटिंग का सामान चोरी कर ले गए।