4 साल से फरार 10 हजार के इनामी तस्कर को पकड़ा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),4 साल से फरार 10 हजार के इनामी तस्कर को पकड़ा। भोजासर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में 4 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को पकड़ा है। वह चित्तौडग़ढ़ जिले के राशमी थाने में एनडीपी एस एक्ट, हत्या के प्रयास और आम्र्स एक्ट के मामलों में वांछित था।
सतलाना में निर्माण कार्य से पांच ट्रेनों का संचालन प्रभावित
पुलिस अधीक्षक फलोदी आदित्य काकड़े के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह चारण,सीओ भवानी सिंह और थानाधिकारी जमील खान की देखरेख में एएसआई गोरधनराम और टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी भगवाननगर,भीयासर निवासी सुभाष विश्नोई को पकड़ा। उसे आगे की जांच के लिए राशमी थाना पुलिस को सौंप दिया गया।
