Doordrishti News Logo

घर से सोने की दो अंगूठियां और दस हजार चोरी

एक युवक पर जताया संदेह

जोधपुर,घर से सोने की दो अंगूठियां और दस हजार चोरी। शहर के सूरसागर स्थित चांदपोल क्रिया का झालरा में एक घर में सोने की दो अंगुठियां और दस हजार रुपए की चोरी हो गई। परिवार के मुखिया ने एक परिचित युवक पर इसका संदेह जताते हुए थाने में रिपोर्ट दी है।

यह भी पढ़ें – कलेक्टरों को ग्रीष्म में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

सूरसागर पुलिस ने बताया कि चांदपोल क्रिया का झालरा निवासी सुशील व्यास पुत्र दाउलाल व्यास की तरफ से रिपोर्ट दी गई कि 14 फरवरी को उसके घर से दो सोने की अंगुठियां और दस हजार रुपए चोरी हो गए। उस दिन घर में गौरव शर्मा नाम का परिचित युवक आया था। फिलहाल सूरसागर पुलिस ने मामला दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: