Doordrishti News Logo

कलेक्टरों को ग्रीष्म में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

जयपुर,कलेक्टरों को ग्रीष्म में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश।जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के निर्देशों की अनुपालना में सभी जिलों के कलक्टर को ग्रीष्म ऋतु में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किये गए हैं। शुक्रवार को शासन सचिवालय में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के शासन सचिव डॉ.समित शर्मा की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में अभियंताओं के साथ समर कंटीन्जेसी संबंधी कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में समर कंटीन्जेसी कार्यों के लिए वित्त विभाग से आवश्यक स्वीकृत प्राप्त करने हेतु विभाग के वित्तीय सलाहकार एवं मुख्य अभियंता की मौजूदगी में चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें – दो तीन घंटे तक थाने में चलता रहा देवता आने का चक्कर

डाॅ शर्मा ने सभी जिला कलेक्टर को ग्रीष्म ऋतु के दौरान पेयजल से संबंधित कार्यों के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को ग्रीष्म ऋतु के दौरान पूर्ण तत्परता से कार्य करने एवं जनता से संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए।
बैठक में संयुक्त शासन सचिव शंकरलाल सैनी,मुख्य अभियंता ग्रामीण केडी गुप्ता,मुख्य अभियंता शहर राकेश लुहाड़िया,वित्तीय सलाहकार सुभाष दानोदिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

पर्युषण से पहले श्रावक सीख रहे प्रतिक्रमण की क्रिया विधि

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026