शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान
विद्यार्थियों को बांटे स्कूल बैग
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान। शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल की ओर से महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय,दण्ड, झालामंड सर्किल में शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
हाई रिस्क प्रेगनेंसी की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश
इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने कहा कि शिक्षक समाज को नई दिशा देने के साथ-साथ देश का भविष्य संवारने का कार्य करते हैं। विद्यालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार क्लब ने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में लगाए के लिए पौधे भेंट किए। क्लब सदस्यों के सहयोग से विद्यालय के जरूरतमंद विद्यार्थियों को 150 स्कूल बैग और शिक्षण सामग्री वितरित की गई।
विद्यालय परिवार ने लायंस क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में रीजन चेयरपर्सन लायन जेपी गर्ग, अध्यक्ष लायन हरी अग्रवाल,सचिव लायन हर्ष अग्रवाल,वरिष्ठ सदस्य लायन डीके अग्रवाल,लायन रामजी लाल लीला,लायन सत्यनारायण,लायन विमल श्रीवास्तव,लायन भोला राम अग्रवाल,लायन वीरू राम, लायन किशन बंसल,लायन राजीव गुप्ता,लायन दूली चंद अग्रवाल,लियो जतीन गर्ग एवं लियो केशव अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। प्रधानाचार्य ने क्लब सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
