रेलवे कारखाना में 19 दिन में 1.32 करोड़ का स्क्रैप निस्तारित
लकड़ी के स्क्रैप से पुरानी दीवार को दिया नया रूप
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे कारखाना में 19 दिन में 1.32 करोड़ का स्क्रैप निस्तारित। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर रेलवे कारखाना ने विशेष अभियान 6.0 के तहत 19 दिनों में करीब 1.32 करोड़ रुपए के स्क्रैप का निस्तारण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मुख्य कारखाना प्रबंधक रवि मीणा के अनुसार 1 से 19 अक्टूबर की अवधि में किए गए इस निस्तारण से रेल राजस्व में वृद्धि हुई है।
राष्ट्रीय एकता मोटर साइकिल रैली ने दिया नशा मुक्त भारत का संदेश
स्क्रैप का रचनात्मक उपयोग
कारखाना के बीटीसी प्रशिक्षुओं ने लकड़ी के स्क्रैप का पुनः उपयोग कर वर्कशॉप क्षेत्र की पुरानी दीवार को आकर्षक नया स्वरूप दिया। इस पहल से अनुपयोगी सामग्री के सदुपयोग और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन का संदेश दिया गया।
भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के मार्गदर्शन और रेलवे बोर्ड के निर्देशों पर 2 से 31 अक्टूबर तक चल रहे स्वच्छता अभियान के तहत गुरुवार को कारखाना में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य कारखाना प्रबंधक रवि मीणा,उप मुख्य बिजली इंजीनियर आरपी मीणा, सहायक निर्माण प्रबंधक धनराज कुमार,सहायक वित्त सलाहकार अब्दुल रशीद कादरी सहित अधिकारी,कर्मचारी मौजूद थे।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए तीन सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया, ई-कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण पर जोर दिया गया और अप्रयुक्त क्षेत्र में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का समापन स्वच्छता शपथ के साथ हुआ।
