Doordrishti News Logo

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

-विशेष अभियान शुरू

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा। मादक पदार्थों की अवैध तस्करी, परिवहन,बिक्री एवं वितरण के खिलाफ जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है।

पुलिस ने विभिन्न थानों में दर्ज एनडीपीएस मामलों में फरार चल रहे इनामी अपराधियों की अद्यतन सूची तैयार की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी से बचने के लिए कई आरोपी अपने निवास स्थान से फरार होकर राजस्थान के अन्य जिलों अथवा दूसरे राज्यों में छिपकर रह रहे हैं और लगातार ठिकाने बदल रहे हैं।

चोरी हुई मोटरसाइकिल की 75 प्रतिशत बीमा राशि देने के आदेश

पुलिस ने इन अपराधियों की संभावित मौजूदगी वाले जिलों एवं राज्यों को चिन्हित कर जिला एवं राज्यवार सूची तैयार की है,ताकि संबंधित पुलिस इकाइयों के साथ समन्वय कर उनकी गिरफ्तारी की जा सके।

आमजन से सूचना देने की अपील:-
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सूची में शामिल किसी भी वांछित इनामी अपराधी के वर्तमान ठिकाने,आवागमन, व्यवसाय,संपर्क अथवा अन्य गतिविधियों के संबंध में विश्वसनीय जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

तमिलनाडु में 3 करोड़ के जेवर चोरी करने वाले दो आरोपी जोधपुर में पकड़े

पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी वांछित अपराधी को जानबूझकर शरण देना, उसकी गिरफ्तारी से बचाने के लिए जानकारी छिपाना या पुलिस कार्रवाई में बाधा डालना दंडनीय हो सकता है। आमजन से कहा गया है कि अपराधियों से स्वयं सामना न करें और उनकी गतिविधियों की सूचना सीधे पुलिस को दें।

सूचना के लिए मोबाइल नंबर :-
जोधपुर ग्रामीण पुलिस नियंत्रण कक्ष- 8094239100
सूचीबद्ध अपराधियों में विकास पुत्र श्रवणराम विश्नोई,निवासी तोलेसर पुरोहितान,थाना बालेसर पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित बताया गया है।

सीसीटीवी कैमरों की मदद से 30 मिनट में खोज निकाला सोने के आभूषणों से भरा बैग

Related posts: