सावन महोत्सव में उत्साह से भाग लिया विश्नोई समाज की महिलाओं ने

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सावन महोत्सव में उत्साह से भाग लिया विश्नोई समाज की महिलाओं ने। विश्नोई समाज की महिलाओं ने सावन माह के अवसर पर भव्य सावन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं को जीवंत किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मधु विशनोई थी,जबकि विशिष्ट अतिथि निर्मला,निर्मला क्रिएशन्स उपस्थित थीं। कार्यक्रम आयोजनकर्ता रामस्नेही डेलू राजस्थान पुलिस अधिवक्ता शारदा विशनोई,भंवरीकालिराणा अर्थ अवॉर्डी थीं।

सावन महोत्सव के दौरान भगवान के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। इसके साथ ही गुरु जंभेश्वर भगवान की जीवनी पर प्रश्नोत्तरी, पारंपरिक खेल,लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं व बालिकाओं ने उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बनाया।

वी क्लब के सावन उत्सव में बिखरे संस्कृति के रंग

आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज की महिलाओं को एक मंच प्रदान करने के साथ-साथ विशनोई समाज की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान सावन की हरियाली,भक्ति और लोक संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला।

अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी समाजहित में ऐसे सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया।