भाईचारे के संदेश के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भाईचारे के संदेश के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व। उगता सूरज फाउंडेशन में सेवा,सहयोग और सामाजिक सरोकार से जुड़ा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट की ओर से फाउंडेशन में थालियां एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई गई। रक्षाबंधन के पावन पर्व को भी उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का आयोजन पूनम पोहानी एवं कंचन श्रॉफ के नेतृत्व में किया गया। हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट की ओर से किए गए इस सहयोग से जरूरतमंद बच्चों एवं परिवारों के लिए सेवा का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक- दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और समाज में प्रेम,भाईचारे तथा सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर उगता सूरज फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष डॉ.लक्ष्मण मोतीवाल,कोषाध्यक्ष रितु वैष्णव व सदस्य कमलेश भवानी अधिकारी,सहित फाउंडेशन के अन्य सदस्य एवं सहयोगी मौजूद थे। सभी ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए सेवा कार्य को सफल बनाया।

वी क्लब के सावन उत्सव में बिखरे संस्कृति के रंग

फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाना और बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। सामाजिक संस्थाओं एवं सहयोगी लोगों के साथ मिलकर किए जाने वाले ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि भविष्य में भी शिक्षा, भोजन,स्वास्थ्य एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता से जुड़े सेवा कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे।

रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने सेवा,संस्कार, सहयोग और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर समाजहित में निरंतर कार्य करने और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आने का संकल्प लिया।

Related posts:

उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने देर रात फायरिंग की आशंका में पुलिस की भागदौड़

September 16, 2026

पंखे के हुक में वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

September 16, 2026

अंगदान की सहमति देने वाले परिवार को किया सम्मानित

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 पर बुधवार को होगा पुनर्मतदान

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 पर पुनर्मतदान के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त

September 16, 2026

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 17 को जोधपुर आएंगे

September 16, 2026

गणेश चतुर्थी पर्व पर गणेश प्रतिमाओं को स्थापित कर किया पूजन

September 15, 2026

विद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस

September 15, 2026

एमबीएम युनिवर्सिटी में छात्र पर जानलेवा हमला लोहे की पाइप और डंडों से पीटा

September 15, 2026