आईटीआई में लगी आग कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर राख

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आईटीआई में लगी आग कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर राख। काजरी रोड आईटीआई सर्किल स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में गुरुवार सुबह डिप्टी डायरेक्टर ऑफिस में अचानक आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की 3 गाडिय़ां मौके पर पहुंची और करीब 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट माना जा रहा है। गनीमत रही की आग लगने के समय ऑफिस बंद था और वहां कोई मौजूद नहीं था।

ट्रैक्टर से टकराई कार,झाड़ोल थानाधिकारी की मौत ड्राइवर भी घायल

घटना सुबह करीब 8 बजे की है। आग पहले ऑफिस में लगी थी और फिर वायरिंग के जरिए बरामदे तक पहुंच गई। डिप्टी डायरेक्टर डॉ. जगदीश प्रसाद ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही संस्थान के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।

कुछ समय बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया। आग के कारण डिप्टी डायरेक्टर ऑफिस में रखे कंप्यूटर,टीवी,फर्नीचर, बिजली उपकरण,मॉडम, सीलिंग,दरवाजे और कैमरा सिस्टम सहित अन्य सामान जल गया है। इसके अलावा मुख्य भवन की बिजली वायरिंग और अन्य कमरों में लगे बिजली उपकरण व एसी आदि को भी नुकसान पहुंचा है।

Related posts: