साइबर क्राइम के आरोपी को पकड़ने आई हरियाणा पुलिस पर हमला
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),साइबर क्राइम के आरोपी को पकड़ने आई हरियाणा पुलिस पर हमला। जिले के ओसियां में साइबर क्राइम के आरोपी को पकडऩे पहुंची हरियाणा पुलिस की टीम पर हमला हो गया।
ओसियां थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर यह वाकया हुआ।
पुलिस ने आरोपी को अपने वाहन में बैठा लिया था। तभी थार, फॉरच्यूनर सहित कई वाहनों में आए लोगों ने पुलिस वाहन को घेर लिया। लाठी और पत्थरों से हमला किया। शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।
बदमाशों ने आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस जैसे-तैसे वाहन को थाने में ले गई। इसके बाद बदमाश फरार हो गए बदमाशों में शामिल चंद्रप्रकाश ने ड्राइवर साइड के शीशे पर लाठी से वार किया। फिर दूसरी तरफ जाकर बड़ा पत्थर उठाकर वाहन पर मारने लगा। पीछे मौजूद दो युवकों ने पुलिस वाहन का दरवाजा खोलने का प्रयास किया।
अधिस्वीकृत पत्रकारों की निःशुल्क बस यात्रा में आ रही बाधा
अंदर बैठे नरपतराम ने भी अंदर से दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन एसआई सुनील कुमार ने उसे रोक दिया। इसी दौरान मौका पाकर पुलिस थाने तक पहुंचने में कामयाब हो गई और हमलावर भाग गए। हरियाणा पुलिस ने मामले को लेकर ओसियां थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
Related posts:

बीकानेर के व्यापारी से 50 लाख की लूट

जोधपुर के अद्विक चौधरी को नेशनल रोलर स्केटिंग में दो सिल्वर मेडल

एंटीबायोटिक का असर बचाने में हर परिवार की भूमिका-आईएमए जोधपुर

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

