वी क्लब के सावन उत्सव में बिखरे संस्कृति के रंग

  • महिलाओं ने गीत- संगीत,सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मनोरंजक गतिविधियों का लिया आनंद
  • वी सुलेखा भंसाली बनीं मिसेज सावन
  • वी आशा अरोड़ा बनी रनर-अप

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वी क्लब के सावन उत्सव में बिखरे संस्कृति के रंग।वी क्लब एसोसिएशन ऑफ इंडिया का डिस्ट्रिक्ट स्तर का सावन उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्लबों से आई महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा गीत-संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, खेलकूद और मनोरंजक गतिविधियों का आनंद उठाया।

सावन के पारंपरिक रंगों और उमंग से सराबोर कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया और उत्सव को यादगार बनाया।
उत्सव के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में वी सुलेखा भंसाली ने मिसेज सावन का खिताब अपने नाम किया,जबकि वी आशा अरोड़ा रनर- अप रहीं। विजेताओं को अतिथियों ने बधाई देते हुए सम्मानित किया।

नकारात्मक मानसिकता से सदैव अशुभ परिणाम प्राप्त होते हैं:गणिवर्य अक्षतरत्नसागर

कार्यक्रम का आयोजन डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी रचना सिंघल की ओर से किया गया। इस अवसर पर पूर्व मल्टीपल प्रांतीय अध्यक्ष वी नीलम मेहता, मल्टीपल प्रांतीय वाइस प्रेसिडेंट वी अनीता मेहता,प्रांतीय कोषाध्यक्ष, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष चंद्र सुराणा,कमल राठौर एवं दुर्गेश माथुर सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

अतिथियों ने सभी सदस्यों को सावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सराहना की।आयोजन को सफल बनाने में वी आशा अरोड़ा एवं रीजन चेयरपर्सन वी संगीता भटनागर का विशेष सहयोग रहा। विभिन्न क्लबों से पहुंचीं क्लब अध्यक्षों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। गीत-संगीत,मनोरंजक खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों के बीच महिलाओं ने सावन की खुशियां साझा की। पूरे कार्यक्रम में उत्साह,उमंग और आपसी सौहार्द का माहौल बना रहा।