ब्ल्यू सिटी सावन उत्सव में छाई सावन की मस्ती
- डोली बनीं मिस सावन -प्रतिभा जैन ने जीता मिसेज सावन का खिताब
- सोनिया राठी बनीं डांसिंग क्वीन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ब्ल्यू सिटी सावन उत्सव में छाई सावन की मस्ती। सूर्यनगरी में आयोजित हो रहे सावन उत्सवों की श्रृंखला में रविवार को ब्ल्यू सिटी सावन उत्सव में महिलाओं ने सावन की मस्ती और उमंग के बीच जमकर धमाल किया।
एयरपोर्ट रोड स्थित रासो में आयोजित उत्सव में लहरिया परिधानों में सजी महिलाओं का उत्साह देखते ही बना। सावन के रंग,संगीत और मनोरंजन से सराबोर आयोजन में महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साह पूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में मिस सावन, मिसेज सावन,डांसिंग क्वीन और म्यूजिकल चेयर सहित कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
डांसिंग क्वीन प्रतियोगिता में सोनिया राठी विजेता रहीं,जबकि दीपा फर्स्ट रनर अप और नेहा सेकेंड रनर अप रहीं। मिस सावन का खिताब डोली ने जीता,जबकि अभिलाषा फर्स्ट रनर अप और सिमरन सेकेंड रनर अप रहीं। वहीं प्रतिभा जैन ने मिसेज सावन का खिताब अपने नाम किया। गरिमा रोहतगी फर्स्ट रनर अप और सुमोना मंडल सेकेंड रनर अप रहीं।
वी क्लब के सावन उत्सव में बिखरे संस्कृति के रंग
प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा,आत्मविश्वास और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। निर्णायक की भूमिका ममता माथुर और उषा गर्ग ने निभाई।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश गोयल,समाज सेवी अनिता मेहता,गीता माछर,ममता सांखला और गनिता सोनी अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
पूनम अस्थाना ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन एंकर शिल्पा नेगी ने किया। सावन के गीत-संगीत और मनोरंजक गतिविधियों के बीच महिलाओं ने उत्सव का जमकर आनंद लिया।
