घर के बाहर खड़ा डंपर चोरी मालिक ने दी रिपोर्ट
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घर के बाहर खड़ा डंपर चोरी मालिक ने दी रिपोर्ट। शहर के पाल गांव स्थित आदित्य नाथ कॉलोनी एक रिसोर्ट के पीछे से घर के बाहर खड़ा डंपर चोरी हो गया। इसके मालिक की तरफ से बोरानाडा थाने में रिपोर्ट दी गई। फिलहाल डंपर का पता नहीं चला है।
बोरानाडा पुलिस के अनुसार मूलत: गुड़ामालानी स्थित सियोलों की ढाणी हाल आदित्य नाथ कॉलोनी पाल गांव निवासी खुमाराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसने अपना एक डंपर 6 अक्टूबर की रात को घर के बाहर खड़ा किया था। जोकि सुबह उठने पर अपने स्थान पर नहीं मिला। उसने अपने स्तर पर चोरी हुए डंपर को ढूंढने क काफी प्रयास किया।
डंपर नहीं मिलने पर अब चोरी की रिपोर्ट दी गई।दूसरी तरफ सूरज बेरा सूरसागर निवासी अजय पुत्र हुकमसिंह ने अपनी बाइक चोरी की रिपोर्ट सूरसागर थाने में दर्ज कराई। उसके बाइक घर के बाहर से 29 सितंबर को चोरी हुई थी।
