29 अगस्त को खेल दिवस पर होंगी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर मनाया जाता है खेल दिवस

जोधपुर,29 अगस्त को खेल दिवस पर होंगी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं। हॉकी के जादूगर महान भारतीय खिलाड़ी मेजर ध्यानचन्द्र के जन्म दिवस 29 अगस्त को खेल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मेजर ध्यानचन्द के जन्म दिवस 29 अगस्त को पूरे जिले में विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

विदेशों से कैसे करवाता था सायबर क्राइम पढ़ें पूरी कहानी-चडीगढ़ जेल से छूटकर फिर से बड़े ठग गिरोह से जुड़ा शातिर

जिला खेल अधिकारी भींयाराम चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर उम्मेद राजकीय स्टेडियम में फुटबाल, साफ्टबॉल,बाक्सिंग, जिम्नास्टिक्स खेल की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी तथा चैनपुरा इंडोर स्टेडियम में बैडमिटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिला हॉकी संघ द्वारा मेजर ध्यानचन्द के जन्म दिवस पर हॉकी का मैच आयोजन किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews