समदडी-लूनी रेलखण्ड के मध्य आरयूबी निर्माण
रेलसेवाएं रद्द/आंशिक रद्द/मार्ग परिवर्तित/रीशड्यूल रहेगी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),समदडी-लूनी रेलखण्ड के मध्य आरयूबी निर्माण। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जोधपुर मंडल के समदडी-लूनी रेलखण्ड के मध्य सतलाना यार्ड में समपार फाटक संख्या 227 पर आरयूबी निर्माण कार्य हेतु ब्लॉक जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी।
रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 74839, भगत की कोठी-बाडमेर रेलसेवा 23.06.26 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 74840, बाडमेर-भगत की कोठी रेलसेवा 24.06.26 को रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 14896, बाडमेर-भगत की कोठी रेलसेवा जो 23.06.26 को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह समदडी तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा समदडी-भगत की कोठी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 14893, भगत की कोठी-बाडमेर रेलसेवा 23.06.26 को भगत की कोठी के स्थान पर समदडी से प्रस्थान करेगी। अर्थात यह रेलसेवा भगत की कोठी-समदडी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 20485, जैसलमेर-साबरमती रेलसेवा जो 23.06.26 को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया लूनी-मारवाड-महेसाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा पाली मारवाड, मारवाड जं.,रानी,फालना, सुमेरपुर जवाई बांध, पिंडवाडा,आबूरोड, पालनपुर,सिद्धपुर व ऊंझा स्टेशनों पर ठहराव करेगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दुदाडा, समदडी,मोकलसर, जालोर,मोदरान,मारवाड भीनमाल,रानीवाडा,धनेरा, भीलडी व पाटन स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
2. गाडी संख्या 20486, साबरमती- जैसलमेर रेलसेवा जो 23.06.26 को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-मारवाड-लूनी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा ऊंझा,सिद्धपुर, पालनपुर,आबूरोड, पिंडवाडा,सुमेरपुर जवाई बांध,फालना,रानी, मारवाड जं.व पाली मारवाड स्टेशनों पर ठहराव करेगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा पाटन,भीलडी,धनेरा, रानीवाडा,मारवाड भीनमाल,मोदरान,जालोर, मोकलसर,समदडी व दुदाडा स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
