सीएचबी सेक्टर 12 में मिला शव,पत्थर की चोट लगने से मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सीएचबी सेक्टर 12 में मिला शव,पत्थर की चोट लगने से मौत। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 12 में आज सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाद में एफएसएल टीम को भी बुलाया। पास में पड़े पत्थर पर खून के निशान पाए गए। मामला प्रथम दृष्टया शराब के नशे में नीचे गिरना बताया गया है,जिससे पत्थर की चोट लग गई।

शव का आज दोपहर में पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुुपुर्द किया गया।
एसीपी प्रतापनगर नीतिशा जाखड़ ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि सीएचबी सेक्टर 12 में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। इस पर पुलिस वहां पहुंची। एसीपी जाखड़ के साथ थानाधिकारी ईश्चरचंद पारिक भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल के आस पास का बारिकी से निरीक्षण किया गया। पास में मिले पत्थर पर खून के निशान पाए गए।

ट्रेनों में चोरी करने वाली गुजरात गैंग का खुलासा

मृतक की पहचान 55 वर्षीय सुनील चौहान के रूप में की गई। जो मजदूर बताया गया है। एसीपी जाखड़ ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हुआ कि मृतक शराब के नशे में नीचे गिरा है और पत्थर की चोट से उसकी मौत हुई है। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया और साक्ष्य जुटाए गए। उसकी पहचान परिजन की तरफ से की गई। दोपहर में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

Related posts:

You missed