ट्रेनों में चोरी करने वाली गुजरात गैंग का खुलासा
- दो महिला सदस्य गिरफ्तार
- सूर्यनगरी एक्सप्रेस में चुराई थी ज्वेलरी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रेनों में चोरी करने वाली गुजरात गैंग का खुलासा। रेलवे पुलिस ने ट्रेनों में चोरी करने वाली गुजरात की एक गैंग का खुलासा करते हुए दो महिला सदस्य को गिरफ्तार किया है। उनसे चोरी का माल भी बरामद किया गया है।
मामले में परिवादी सूरसागर निवासी विष्णु कुमार निवासी ने रिपोर्ट देकर बताया था कि 19 जून को उनके मित्र की पत्नी जो मुंबई में रहती है। एक धार्मिक कार्यक्रम के लिए वसई महाराष्ट्र से लाडनूं जाने के लिए आई थी। वह मुंबई से सूर्यनगरी एक्सप्रेस से जोधपुर पहुंची और जोधपुर से लाडनूं के लिए भावनगर हरिद्वार एक्सप्रेस के कोच एस-5 में रिजर्वेशन सीट पर बैठने के लिए ट्रेन में चढ़ रही थी।
इस दौरान अज्ञात चोरों ने उनके बैग से 4 डायमंड की अंगूठियां और एक सोने का लॉकेट चोरी कर लिया था। रिपोर्ट मिलने के बाद थानाधिकारी मुक्ता पारीक के नेतृत्व में अज्ञात चोरों की तलाश शुरू की गई। टीम ने रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया।
परिवादिया को इच्छा विरूद्ध झूठी गैंग रेप की रिपोर्ट लिखवाई गई
गिरफ्तार आरोपी महिलाएं गराजिया रोड भीलवास पुलिस थाना पालीताणा जिला भावनगर गुजरात निवासी रसीलाबेन पत्नी आकाश भाई कांगिया और पालीताणा निवासी मालाबेन पत्नी सूरज बागड़ी है। इनमें से गिरफ्तार रसीला बहन के खिलाफ दिल्ली में चोरी के दो मामले दर्ज है। उनके कब्जे से चोरी की 4.75 लाख रुपए कीमत की डायमंड रिंग भी बरामद की है।
ऐसे करती थी वारदात पुलिस के मुताबिक आरोपी महिलाएं चोरी करने के लिए रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के कोच के आगे खड़ी हो जाती थी। जैसे ही कोई सवारी पीछे से चढऩे का प्रयास करती, उनके पीछे एक दूसरी गैंग की महिला सदस्य लग जाती और धक्का मुक्की के बीच में वह उनके बैग से जेवर चुरा लेती थी। आरोपी महिलाएं वारदात पर निकलने से पहले गुजरात में पूजा-अर्चना करती थीं और फिर ट्रेनों में चढ़ रहे पैसेंजर्स को घेरकर निशाना बनाती थीं।
