Doordrishti News Logo

बासनी-सालावास रेलखंड पर ट्रैक अनुरक्षण कार्य से रेलवे फाटक 8 दिन बंद रहेगा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बासनी-सालावास रेलखंड पर ट्रैक अनुरक्षण कार्य से रेलवे फाटक 8 दिन बंद रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में बासनी- सालावास रेलवे स्टेशनों के मध्य स्थित गेट संख्या स्पेशल-209 (रेल किमी 634/200-300) पर ट्रैक रेलपथ अनुरक्षण का कार्य किया जाएगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि रेल पथ के रखरखाव एवं सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बीसीएम (Ballast Cleaning Machine) मशीन द्वारा यह कार्य 23 जून को प्रातः 07 बजे से 30 जून को सायं 04 बजे तक किया जाएगा। कार्य के दौरान उक्त रेलवे फाटक पर सड़क यातायात का आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा।

पुण्यतिथि पर सुंदर सिंह भंडारी को दी पुष्पांजलि

उन्होंने बताया कि आमजन की सुविधा के लिए इस अवधि में सड़क यातायात को गेट संख्या सी-207 एवं सी-210 के माध्यम से डायवर्ट किया जाएगा। वाहन चालकों एवं स्थानीय नागरिकों से अनुरोध है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा रेलवे प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

Related posts:

You missed