Doordrishti News Logo

परिवादिया को इच्छा विरूद्ध झूठी गैंग रेप की रिपोर्ट लिखवाई गई

  • परिवार पर ही जलाने का आरोप
  • परिवादी महिला को भेजा सखी सेंटर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),परिवादिया को इच्छा विरूद्ध झूठी गैंग रेप की रिपोर्ट लिखवाई गई। कमिश्ररेट में एक महिला आज पुलिस आयुक्त कार्यालय पर उपस्थित हुई। उसके पिता और रिश्तेदार उसे लेकर आए। यहां पर परिवादी महिला के महिला पुलिस के समक्ष बयान लिए गए। तब उसने बताया कि उसकी इच्छा विरूद्ध गैेंग रेप की झूठी रिपोर्ट लिखवाई गई है।

उसने गत 6 जून को तथाकथित व्यक्ति के साथ आर्य समाज में शादी की है, साथ ही इस्टाग्राम पर बात होना बताया। परिवादिया ने यह भी आरोप लगाया कि उसके परिवारजन ने उसे जलाया है और मारपीट की है।बलात्कार की झूठी रिपोर्ट उससे लिखवाई गई।

आयुर्वेद विवि में नाड़ी परीक्षण सर्टिफिकेट कोर्स 23 जुलाई से

कार्यालय में महिला पुलिस कर्मी द्वारा उसे ध्यान से सुने जाने के बाद उसके साथ कोई अनहोनी ना हो इसके लिए परिवादी महिला को बाद में सखी सेंटर पर भिजवाया गया। पुलिस आयुक्त कार्यालय में परिवादी महिला को सुनकर उसके साथ हुई घटना की रिपोर्ट लिखाने की सुविधा प्रदान की गई।

Related posts:

You missed