पुण्यतिथि पर सुंदर सिंह भंडारी को दी पुष्पांजलि
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुण्यतिथि पर सुंदर सिंह भंडारी को दी पुष्पांजलि। भारतीय जनसंघ के वरिष्ठ नेता, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर द्वारा पार्टी कार्यालय,एम्स रोड पर पुष्पांजलि दी गई।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्रवादी विचारों एवं संगठन के प्रति समर्पण को स्मरण किया।
पावटा अस्पताल में सिजेरियन के बाद 8 प्रसूताओं की बिगड़ी हालत,ICU में भर्ती
जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित था
जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने कहा कि स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा,संगठन विस्तार एवं वैचारिक प्रतिबद्धता को समर्पित किया। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व आज भी लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके सिद्धांत एवं आदर्श भारतीय राजनीति और समाज जीवन को निरंतर दिशा प्रदान करते रहेंगे।
ये थे मौजूद
कार्यक्रम में महामंत्री प्रतिपाल सिंह वालेचा,ओमप्रकाश दहिया,गौरव जैन,सुनील भाटी,शिव कुमार सोनी,मनीष पुरोहित,पवन आसोपा, गिरवसर सिंह,महेश व्यास, माधवी सोलंकी,राकेश बागरेचा,अरविन्द सांखला, चक्रेश मेहता,चन्द्रेश लोढ़ा, सुरेश मेघवाल,हरीसिंह पंवार, हेमंत जानयानी,अमित सिंघाटिया सहित पार्टी के पदाधिकारी,वरिष्ठ कार्यकर्ता, मण्डल एवं मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
