Doordrishti News Logo

सात साल से फरार 25 हजार रुपए का इनामी तस्कर गिरफ्तार

कंबल बेचने की आड़ में चलाता था नशे का नेटवर्क -चार राज्यों में फैला था नेटवर्क

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सात साल से फरार 25 हजार रुपए का इनामी तस्कर गिरफ्तार। राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने सात साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी मादक पदार्थ तस्कर रमेश बंजारा को मध्यप्रदेश के नीमच जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से कंबल बेचने की आड़ में डोडा- चूरा और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था।

एएनटीएफ के महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि आरोपी रमेश बंजारा पर फलोदी पुलिस अधीक्षक की ओर से वर्ष 2019 से इनाम घोषित था। वह मोटरसाइकिल पर घूम-घूमकर कंबल बेचने का काम करता था और इसी बहाने विभिन्न राज्यों में तस्करी का नेटवर्क संचालित करता था। उसकी गिरफ्तारी के साथ एएनटीएफ ने अब तक फरार 66 इनामी अपराधियों को पकडऩे में सफलता हासिल की है।

सीएचबी सेक्टर 12 में मिला शव,पत्थर की चोट लगने से मौत

जांच में सामने आया कि आरोपी ने राजस्थान,गुजरात, मध्यप्रदेश और तमिलनाडु में एजेंट बना रखे थे। वह कंबल बेचने के बहाने नए लोगों से संपर्क करता और उन्हें लालच देकर तस्करी के नेटवर्क से जोड़ता था। इसके बाद एजेंटों के जरिए बड़े स्तर पर मादक पदार्थों की सप्लाई कराता था।

रमेश और उसके भाई की शक्ल काफी मिलती- जुलती है। इसका फायदा उठाकर वह हर बार अपना नाम बदलकर भाई का नाम बताता था। पुलिस जब भी उसके घर पहुंचती,वह भाई के दस्तावेज दिखाकर खुद को दूसरा व्यक्ति साबित कर देता। इसी वजह से एएनटीएफ की टीमें दो बार उसे पकडऩे से चूक गई थीं।

ससुराल से मिला सुराग, बिछाया जाल
एएनटीएफ ने आरोपी के ससुराल और रिश्तेदारों पर निगरानी शुरू की। पता चला कि परिवार में मृत्यु होने के कारण रमेश पत्नी के साथ ससुराल आएगा। टीम ने अंतिम संस्कार के दौरान कार्रवाई नहीं की और वापसी के दौरान मध्यप्रदेश सीमा में उसकी घेराबंदी कर ली।

गिरफ्तारी के समय भी आरोपी ने खुद को भाई बताया,जबकि उसकी पत्नी उसे जेठ बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करती रही,लेकिन पहले से जुटाई गई पुख्ता जानकारी के आधार पर एएनटीएफ ने उसकी पहचान कर उसे दबोच लिया।

Related posts: