किराणा सामान लेने जा रहे दो भाईयों पर अज्ञात युवकों ने किया हमला

  • जान बचाकर भागे तो गाड़ी से एक्सीडेंट
  • एक भाई अस्पताल में भर्ती

जोधपुर,किराणा सामान लेने जा रहे दो भाईयों पर अज्ञात युवकों ने किया हमला। शहर के पाल रोड पर एक किराणा दुकान पर सामान लेने जा रहे दो भाईयों पर तीन चार अज्ञात युवकों ने घेर कर मारपीट की। दोनों भाई अपने को बचाने के चक्कर विपरित दिशा में भागे। तब एक भाई को किसी वाहन चालक की टक्कर लग गई और वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने अब अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें – युवाओं का सम्पूर्ण विकास करना ही आर्य का ध्येय-मनीषा

भीलों की ढाणी घड़वानाडा पाल निवासी घनश्याम पुत्र हस्तीमल ओड की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि वह अपने भाई सचिन के साथ 19 दिसम्बर की रात को पाल रोड पर एक किराणा स्टोर पर सामान लेने जा रहा था।तब मिल्क मैन कॉलोनी रोड पर तीन चार युवकों ने अचानक से रास्ता रोका और मारपीट करने लग गए। जिस पर दोनों भाई खुद को बचाने के लिए विपरित दिशा की दौड़ गए। इस बीच दौड़ते समय सचिन को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिस पर वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अज्ञात लोगों की पुलिस अब तलाश कर रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews