युवाओं का सम्पूर्ण विकास करना ही आर्य का ध्येय-मनीषा

  • आर्य समाज के नेता कर्मवीर रामसिंह आर्य की 73वीं जयंती
  • कन्हैया गौशाला व शिव प्याउ में हुआ कार्यक्रम
  • पुत्री पूर्व शहर विधायक मनीषा पंवार व हिमांशी ने गौशाला को दिया साढे 3 सौ किलो लापसी व 51 किलो चारा

जोधपुर,युवाओं का सम्पूर्ण विकास करना ही आर्य का ध्येय-मनीषा।पाल रोड स्थित शिव प्याऊ में समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व शहर विधायक मनीषा पंवार ने कहा कि नौजवानों का शारीरिक,आत्मिक व बौद्विक विकास करना ही कर्मवीर रामसिंह आर्य के जीवन का हमेशा मुख्य ध्येय रहा। उन्होने हमेशा युवाओं को आर्य समाज व महर्षि दयानंद के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।शिव प्याऊ में शुक्रवार को 200 किलो लापसी गौवंश में वितरण करने से पूर्व वैदिक यज्ञ किया गया। इसमें पुरोहित चैनाराम आर्य के वेदमंत्रोच्चार पर यजमान पूर्व विधायक मनीषा पंवार -दीपक सिंह,हिमांशी,अमित सिंह, जितेंद्र सिंह,आर्य वीर दल जोधपुर के अध्यक्ष हरीसिंह आर्य ने अग्निहोत्र में आहुतियां दी। पूर्व विधायक मनीषा पंवार व हिमांशी ने लापसी बनवाने में सहयोग किया।

यह भी पढ़ें – पहले शराब पी फिर आधी रात को विवाद के चलते लगाई थी कार में आग

कार्यक्रम के दौरान आर्य वीर दल राजस्थान के अधिष्ठाता भंवरलाल आर्य,अध्यक्ष चांदमल शर्मा,कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश जोशी,शास्त्री नगर ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास गोदारा, सर्राफा बाजार ब्लॉक अध्यक्ष अख्तर खान सिंधी,एडवोकेट मूलसिंह भाटी, गजेसिंह भाटी,दीपेंद्र सिंह,शेरसिंह झाला,पार्षद राकेश कल्ला,रूद्रप्रताप सिंह,उम्मेद सिंह,गणपत सिंह आर्य, विजयलक्ष्मी पटेल,वंदना सांखला, पुष्पा सोलंकी,कृष्णा पंवार,सावित्री गोयल,कुलदीप सिंह,किशोर सिंह सहित बड़ी संख्या में रावणा राजपूत समाज की महिलाएं,पुरूष व युवावर्ग मौजूद थे। शिव प्याऊ में बनाई गई लापसी को झालामंड क्षेत्र स्थित गौशाला में गायों को दी गई। कन्हैया गौशाला में 151 किलो लापसी व 51 किलो हरा चारा कन्हैया गौशाला में पूर्व विधायक मनीषा पंवार व छोटी बहिन हिमांशी ने परिवार सहित गौवंश के लिए 151 किलो लापसी बनवाई गई। इस दौरान गौवंश को हरा चारा भी दिया गया। इस दौरान बडी संख्या में परिवार,आर्य वीर दल,आर्य समाज व विभिन्न खेलों से जुडे पदाधिकारी व खिलाडी मौजूद थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews