Doordrishti News Logo

शहर में महिआओं और बच्चियों का फोन पाकर खिला चेहरा

इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना

जोधपुर,शहर में महिआओं और बच्चियों का फोन पाकर खिला चेहरा। शहर में इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना की शुरुआत हो गई।  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के बिड़ला सभागार से योजना की शुरुआत की। जोधपुर में डीआरडीए हॉल से वर्चुअल जुड़ कर योजना का शुभारंभ किया। जहां मुख्यमंत्री गहलोत लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया। शहर में गुरुवार को 9 कैंप में 450 स्मार्ट फोन बांटे गए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार दोपहर बिड़ला सभागार में ‘इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना’ का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री चिरंजीवी परिवार की महिला मुखियाओं को स्मार्टफोन व इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ सिम वितरित किया। साथ ही ‘डिजिटल सखी बुक’ लॉन्च करने के बाद राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभागार में उपस्थित तथा वीसी से जुड़ी लाभार्थियों से संवाद भी किया।

यह भी पढ़ें – आईटीआई में गेस्ट फेकल्टी के लिए आवेदन 21 तक

12 अगस्त तक ब्लॉकवार शिविर लगेगा 
योजना के तहत 12 अगस्त तक तीनों जिलों फलौदी,जोधपुर ग्रामीण, शहर में कुल मिलाकर 9 स्थानों पर शिविरों का आयोजन होगा। सभी शिविर में आज गुरुवार को 50-50 फोन वितरित किए गए। ऐसे में जोधपुर में कुल 450 फोन बांटे गए। फलौदी जिले में बाप ब्लॉक में सीनियर स्कूल के पास आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में, लोहावट ब्लॉक में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,जाटावास में और फलौदी ब्लॉक में स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल विद्यालय फलौदी में शिविर आयोजित हुआ।

पढ़े इसे- युवा महोत्सव अब 20-21अगस्त को होगा

ग्रामीण में यहा शिविर 
जोधपुर ग्रामीण जिले में मण्डोर ब्लॉक में सामुदायिक भवन,हनुमान वाटिका, बनाड़ में, तिंवरी ब्लॉक अन्तर्गत पंचायत समिति तिंवरी और धवा ब्लॉक में राउमावि में यह शिविर आयोजित।जबकि शहर जिले में नगर निगम उत्तर में अमृतलाल स्टेडियम चैनपुरा में, नगर निगम दक्षिण में दो स्थानों पर एक शिविर दीनदयाल पार्क कमला नेहरू नगर और दूसरा शिविर पॉलिटेक्निक कॉलेज जोधपुर में लगाए हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

गांधी जयंती पर PM मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से फोन पर बात

October 3, 2026

मुख्यमंत्री शर्मा जयपुर से जनप्रतिनिधियों से करेंगे सीधा संवाद

October 2, 2026

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में जोधपुर के 215 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

October 2, 2026

भाजपा के प्रसन्नचंद मेहता नए महापौर

September 25, 2026

जोधपुर में विजय जुलूस पर रोक 27 सितंबर तक बढ़ी

September 22, 2026

RPSC में तीन चिकित्सकों का सहायक प्रोफेसर पद पर चयन

September 19, 2026

WhatsApp हैकिंग से बचने के लिए राजस्थान साइबर क्राइम की एडवाइजरी जारी

September 17, 2026

प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन आज घर-घर जलेगा आशीर्वाद का दीया,दीर्घायु की होगी कामना

September 17, 2026

नगरीय निकायों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के चुनाव आगामी आदेश तक स्थगित

September 14, 2026