विधायक जनसुनवाई केन्द्र का लोकार्पण
- जनसभा को किया संबोधित
- पंचायत समिति लूणी में हुई साधारण सभा की बैठक
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विधायक जनसुनवाई केन्द्र का लोकार्पण। संसदीय कार्य,विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने मंगलवार को पाल रोड स्थित पंचायत समिति लूणी परिसर में नवनिर्मित विधायक जनसुनवाई केन्द्र विधानसभा क्षेत्र लूणी का विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान बिलाड़ा विधायक अर्जुनलाल गर्ग,सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी उपस्थित थे।
खड़ी बस में लगाई आग मचा हड़कंप
पटेल ने कहा हमारे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार सभी जनप्रतिनिधि हमेशा जनता के बीच रहकर निरंतर जनसुनवाई करते हैं। प्रदेश सरकार सुशासन और जन कल्याण के लिए कृत संकल्पित हैं। बजट घोषणा के अनुरूप जन समस्याओं का प्रभावी समाधान के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विधायक जनसुनवाई केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा हमारी सरकार सेवा,सुशासन और संवेदनशीलता को मूल मंत्र मानकर आमजन की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर काम कर रही है।
1 लाख 78 हजार से अधिक पदों पर मिली नियुक्तियां
पटेल ने कहा कि हमारी सरकार ने युवाओं को सरकारी क्षेत्र में 4 लाख नौकरियां देने के वादे को पूरा करने के क्रम में अब तक 1 लाख 78 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां प्रदान की गई हैं। 1 लाख 32 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं। 70 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है। अब तक कुल 3 लाख 80 हजार पदों पर भर्तियों का मार्ग प्रशस्त हुआ है। प्रदेश में पूरी पारदर्शिता के साथ सभी भर्ती परीक्षाएं आयोजित की गई हैं।
लूणी के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी
विधि मंत्री ने कहा विधान सभा क्षेत्र लूणी के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। सड़क तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए लगभग 544 करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत करवाये गए हैं। जनगणना कार्य पूर्ण होते ही केरु तहसील का नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। इस बजट में झालामण्ड में श्रीयादे मां के पेनोरमा की सौगात मिली हैं। ढाई वर्ष में लूणी में लगभग 22 अरब रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
विभागीय अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पंचायत समिति लूणी की साधारण सभा की बैठक में संसदीय कार्य मंत्री ने महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों को आंगनबाड़ी केन्द्रों की भवन की स्थिति की अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीसीएमओ को स्वास्थ्य केन्द्रों में रिक्त पदों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया।
उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को नवीन राजस्व गांवों में ऑन लाइन खसरा अनुपलब्ध होने के कारण फसल बीमा करने में आ रही परेशानी के लिए फसल बीमा की अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने और इस समस्या का समाधान करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अध्यापकों की प्रतिनियुक्ति या अन्यत्र ड्यूटी के लिए रिलीव नहीं करने के लिए निर्देशित किया।
ये थे उपस्थित
कार्यक्रम में प्रधान लूणी वाटिका राजपुरोहित, प्रधान केरू अनुश्री पूनिया,पूर्व महापौर घनश्याम ओझा,त्रिभुवन सिंह,पूनाराम चौधरी, तुलसीराम मेघवाल, जिला कलक्टर आलोक रंजन,जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा,उपखण्ड अधिकारी लूणी हसमुख कुमार सहित जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।
