Doordrishti News Logo

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

-निजी अस्पताल में 15 महिने पहले किया था सुसाइड

-कोर्ट से मिले इस्तगासे पर मथानिया पुलिस थाने में केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल। निकटवर्ती मथानिया स्थित गोदारों की ढाणी श्रीयादे नगर में रहने वाले एक युवक ने निजी अस्पताल में पंद्रह महिने पहले फं दा लगाकर खुदकुशी की थी। अब उसकी मां का आरोप है कि जोधपुर की एक युवती उसे ब्लैक मेल कर तंग और परेशान कर रही थी,जिसके चलते उसके बेटे ने सुसाइड किया।
कोर्ट से मिले इस्तगासे पर पुलिस ने अब जांच आरंभ की है।

किशोरी गर्भवती हुई किराणा व्यापारी और नाबालिग पर दुष्कर्म का आरोप

मथानिया पुलिस थाने के एएसआई रूपाराम ने बताया कि सांचोर के सरनाउ हाल गोदारों की ढाणी श्रीयादें नगर के रहने वाले नरेश पुत्र मुकनाराम ने तकरीबन 15 महिने तिंवरी स्थित एक निजी अस्पताल में फंदा लगाकर खुदकुशी की थी।

वह निजी अस्पताल में ही काम करता था। उसकी मां प्यारीदेवी का आरोप है कि नरेश को जोधपुर के रातानाडा में रहने वाली एक युवती ब्लैकमेल कर तंग और परेशान करती थी। उसके पुत्र द्वारा युवती के बैंक खाते में रकम भी भेजी गई थी। मगर युवती उसके पुत्र को लगातार ब्लैकमेल कर रही थी, जिसके चलते उसके पुत्र ने अस्पताल में ही फंदा लगाकर खुदकुशी की थी।

बस जलाने का एक आरोपी शांतिभंग में गिरफ्तार

मृतक नरेश की मां ने कोर्ट में इस्तगासे के जरिए आत्महत्या के लिए उकसाए जाने का केस दर्ज कराया है। एएसआई रूपाराम ने बताया कि प्रकरण दर्ज किया गया है, जांच की जा रही है।