इस बार खास होगा हर घर तिरंगा उत्सव:शेखावत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),इस बार खास होगा हर घर तिरंगा उत्सव: शेखावत। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि इस बार का हर घर तिरंगा उत्सव विशेष होगा, क्योंकि देश इस वर्ष राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव भी मना रहा है।
मासूम की मौत के बाद परिजनों का धरना प्रदर्शन
उन्होंने देशवासियों से वंदे मातरम का गायन कर उसका वीडियो अपलोड करने का आह्वान किया।
रविवार को मीडिया से बातचीत में शेखावत ने कहा कि वंदे मातरम ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशवासियों को प्रेरणा और राष्ट्रीय चेतना प्रदान की थी। इस दुर्लभ संयोग को देखते हुए लोगों को वंदे मातरम का गायन कर वीडियो अपलोड करने के लिए एक विशेष लिंक उपलब्ध कराया गया है।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष हर घर तिरंगा अभियान के दौरान तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर अपलोड करने का आह्वान किया गया था, जिसमें साढ़े सात करोड़ से अधिक लोगों ने अपनी सेल्फी अपलोड की थी। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में लोग वंदे मातरम से जुड़ेंगे और इससे देशभर में देशभक्ति की भावना और अधिक प्रबल होगी, जिसके लिए भारत सरकार ने लिंक जनरेट किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तिरंगा देश के स्वाभिमान और सम्मान का प्रतीक है। भारत सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधताओं वाला देश है,जहां अलग-अलग मान्यताओं और आस्थाओं को मानने वाले लोग रहते हैं। इन सभी विविधताओं के बीच देश को एकता के सूत्र में बांधने वाला सबसे बड़ा प्रतीक तिरंगा है।
उन्होंने कहा कि तिरंगे के सम्मान और उसकी आन-बान-शान की रक्षा के लिए लाखों लोगों ने देश की बलिवेदी पर अपना जीवन बलिदान किया। ऐसे सभी वीरों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए देश को सशक्त और विकसित बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
