मिलकर गाएं वंदेमातरम भारत मां की शान में…

  • आदर्श नगर में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
  • प्रख्यात कवि व गीतकार दिनेश सिन्दल और प्रसिद्ध कवि व रंगमंच अभिनेता एलएन भटनागर ने किया ध्वजारोहण
  • बच्चों ने दी गीत व कविताओं की प्रस्तुति
  • दिनेश सिन्दल की कविताओं ने कार्यक्रम में चार चाँद लगाए

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मिलकर गाएं वंदेमातरम भारत मां की शान में..।शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 20-ई स्थित आदर्श नगर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रख्यात कवि और गीतकार दिनेश सिन्दल और विशिष्ट अतिथि शहर के विख्यात नाटक निर्देशक और लेखक एलएन भटनागर ने ध्वजारोहण किया। सभी ने राष्ट्रीय गान गाकर हमारे आनबान और शान का प्रतीक तिरंगे को सलामी दी गई।

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

अतिथियों का सम्मान
ध्वजारोहण के बाद अतिथियों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि दिनेश सिन्दल को संजय माथुर ने माला,गिरधर केसवानी ने साफा और राजकुमार अठवानी ने तिरंगा दुपट्टा पहना कर सम्मान किया। इसी प्रकार विशिष्ट अतिथि एलएन भटनागर को अशोक सोनी ने माला,कैलाश जाखड़ ने साफा और आरएस थापा ने दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया।

अतिथियों का उद्बोधन

मुख्य अतिथि
इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिनेश सिन्दल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि अब देश के लिए मरने का नहीं जीने का समय है,देश के लिए कुछ करने का समय है।

उन्होंने देश प्रेम से ओतप्रोत एक से बढ़कर एक कविताएं सुना कर दर्शकों में जोश भर दिया। उन्होंने अपने गीत के माध्यम से वंदेमातरम को परिभाषित करते हुए कविता सुना कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

विशिष्ट अतिथि का संबोधन
विशिष्ट अतिथि एलएन भटनागर ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए सभी को एकजुटता का संदेश दिया। सच्चे मायने में स्वतंत्रता दिवस मनाने को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में सभी परिवारों को आना चाहिए,सभी में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव आवश्यक है।

बच्चों वो महिलाओं की प्रस्तुति
इस अवसर पर आदर्श नगर के बच्चों ने गीत, कविता और स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार सुनाए। महिलाओं ने भी कर्णप्रिय गीत सुना कर तालियां बटोरी। बच्चों में महिमा चौधरी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपनी बात रखते हुए स्वाधीनता का भाव जागृत किया। महिमा ने अपने नृत्य से ध्यान आकर्षित किया,जिस पर सभी ने तालियों से उत्साहवर्धन किया।

इसी प्रकार वेदांसी जाखड़ ने स्वतंत्रता का महत्व अंग्रेजी में सुनकर तालियां बटोरी। इसके बाद निहरा दवे ने कविता सुनकर सभी का मन मोहा। आरव जाखड़, नैतिक और दैविक ने सामूहिक रूप से ए वतन,वतन आजाद रहे तू..गीत सुनकर वाहवाही लूटी। इसके बाद अदिति थापा,जानवी, वैदिक, मयंक और हिमांशी ने सामूहिक देशभक्ति की कविता जब हिंदुस्तान आजाद हुआ था..सुना कर अपनी प्रस्तुति दी। इसी कड़ी में ऋचा अग्रवाल ने अपनी सुरीली आवाज में देशभक्ति का गीत तेरा हिमालय..सुना कर खूब दाद बटोरी।

गिरधर केसवानी का किया सम्मान
इस अवसर पर आदर्श नगर के निवासी विद्युत कांट्रेक्ट गिरधर केसवानी को क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें मुख्य अतिथि दिनेश सिन्दल और विशिष्ट अतिथि एलएन भटनागर ने माला,साफा, दुपट्टा और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

आयोजन स्थल की सजावट
इससे पहले आयोजन स्थल पर आकर्षक सजावट की गई। तीन दिन से कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही थी। पूरे परिसर को तिरंगे झंडियों से सजाने में क्षेत्र के बच्चों का उल्लेखनीय सहयोग रहा। बच्चों ने आयोजन स्थल पर एक सेल्फी पाइंट भी बनाया, जिस पर अधिकांश लोग सेल्फी लेते दिखे।

इनका रहा सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक सोनी, राजकुमार अठवानी,संजय माथुर,गिरधर केसवानी,कैलाश जाखड़, गिरीश कृपलानी और शालिनी चौधरी का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक फोटो खींची गई। सभी को लड्डू वितरित किया गया।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026