Doordrishti News Logo

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सड़क हादसे में घायल युवक की मौत। शहर के झंवर स्थित लोरड़ी गांव की सरहद में कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। इस बारे में नामजद कार चालक के खिलाफ झंवर थाने में रिपोर्ट दी गई।

झंवर पुलिस ने बताया कि डेरियों की ढाणी भांडू शेरगढ़ निवासी जीयाराम पुत्र वेनाराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई 10 अगस्त को अपनी बाइक लेकर लोरड़ी गांव की सरहद से निकल रहा था।

तब एक कार चालक खरताराम ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल उसके भाई की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। झंवर पुलिस ने अब जांच आरंभ की है।

बस जलाने का एक आरोपी शांतिभंग में गिरफ्तार

You missed