हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड
-साइबर फ्रॉड
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड। साइबर ठगी को लेकर दर्ज कराए जा रहे मुकदमों में दो और केस पुलिस थानों में दर्ज हुए है। पीडि़त ने खांडाफलसा और शास्त्रीनगर थाने में साइबर ठगी का केस दर्ज कराया है। एक पीडि़त हैण्डीक्राफ्ट का कारोबारी है। पीडि़तों से 3.58 लाख रूपए की ठगी होना पता लगा है। पुलिस अब मुकदमों में जांच कर रही है।
यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य
खांडा फलसा पुलिस ने बताया कि हाजी नर्सिंग होम वाली गली में रहने वाले मो. वसीम पुत्र मो. इकबाल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके साथ में 28 जुलाई को साइबर ठगी हुई। शातिर ने उसके बैंक एकाउंट से बिना ओटीपी नंबर के यूपीआई के माध्यम से 58 हजार 998 रूपए निकाल लिए।
इस बारे में साइबर पोर्टल पर पहले शिकायत दी गई थी। खांडा फलसा पुलिस ने अब केस दर्ज किया है।
दूसरी तरफ शास्त्रीनगर पुलिस के अनुसार ए सेक्टर निवासी आदित्य मेहता पुत्र अजीतराज मेहता ने रिपोर्ट दी कि उसके साथ गत जून माह में शातिरों ने फ्रॉड कर 3 लाख की ठगी कर ली।
हैण्डीक्राफ्ट कारोबार के सिलसिले में यह रकम शातिरों ने ली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।
जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द
