pushtikar-sakh-cooperative-society-board-of-directors-elections-completed

पुष्टिकर साख सहकारी समिति संचालक मंडल के चुनाव सम्पन्न

जोधपुर,पुष्टिकर साख सहकारी समिति संचालक मंडल के चुनाव सम्पन्न।पुष्टिकर साख सहकारी समिति संचालक मंडल के चुनाव सोमानी कॉलेज परिसर में शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गए। निर्वाचन अधिकारी राकेश पुरोहित ने बताया 10 संचालकों का चयन मतदान से किया गया। जिसमें सरला देवी पुरोहित ने सर्वाधिक 1911,अजय कुमार पुरोहित ने 1875,अनिल हर्ष 1870,नटवर व्यास 1855,सुनील बोहरा 1836,सुरेन्द्र व्यास 1799, रामचंद्र पुरोहित 1739,निर्मल कुमार थानवी 1736,सुनीला व्यास 1723 एवं लक्ष्मीनारायण बिस्सा 1649 मत प्राप्त कर विजेता घोषित किया गया तथा बाबूलाल खिंची निर्विरोध निर्वाचित हुए।

ये भी पढ़ें- जिला कामीसामा कराटे प्रतियोगिता 2023 सम्पन्न

नवनिर्वाचित संचालको में से पदाधिकारीयों का चयन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से सरला देवी पुरोहित अध्यक्ष एवं सुनील बोहरा को उपाध्यक्ष चुना गया। पुरोहित ने नव निर्वाचित पाधाधिकारियो व संचालक मंडल के सदस्यों को बधाई दी तथा समस्त प्रत्याशियों,सदस्यों तथा सहयोगीयों का शांतीपूर्ण मतदान करवाने के लिए आभार व्यक्त किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews