Doordrishti News Logo

हादसों में महिला और युवक की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हादसों में महिला और युवक की मौत। शहर के लूणी और माता का थान क्षेत्र में हुई सडक़ दुर्घटनाओं में महिला और युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।

रंजिश में युवकों ने एक दूसरे पर किए चाकू से वार

लूणी पुलिस ने बताया कि बालोतरा जिले के समदड़ी स्थित चिरडिया निवासी मुकनाराम पुत्र भानाराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि बलियारों की ढाणी के पास शुभदंड क्षेत्र में किसी कार चालक ने गाड़ी को लापरवाही से चलाते हुए उसकी पत्नी के टक्कर मार दी। हादसे में घायल उसकी पत्नी की अस्पताल में मौत हो गई। लूणी पुलिस ने शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुुपुर्द किया।

दूसरी तरफ सांसियों की ढाणी खोखरिया निवासी दिनेश पुत्र नारायण राम सांसी ने माता का थान पुलिस थाने में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई करण अपनी बाइक लेकर सारण नगर ब्रिज से निकल रहा था। तब एक टाटा मैजिक के चालक ने उसे चपेट में ले लिया।

हादसे में घायल उसके भाई करण को एमजीएच ले जाया गया,मगर बाद में उसकी मौत हो गई। घटना 9 अगस्त की है। माता का थान पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया। अग्रिम जांच की जा रही है।