Doordrishti News Logo

महिला ने ससुराल में लगाया फंदा

मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला ने ससुराल में लगाया फंदा। शहर के निकट मथानिया स्थित वार्ड नंबर 1 में रहने वाली एक महिला ने अपने ससुराल में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया गया।
जांच प्रशासनिक अधिकारी की तरफ से की जा रही है। अग्रिम अनुसंधान जारी है।

वर्तमान संचालक को फंसाने के लिए कैंटीन में रखा डोडा-पोस्त

मथानिया पुलिस ने बताया कि बोरूंदा स्थित हरियाढाणा निवासी सुमेराराम उर्फ सुमेरराम पुत्र चूनाराम बावरी ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी पुत्री ललिता की शादी मथानिया वार्ड नंबर 1 निवासी चंपालाल के साथ की गई थी। शादी को सात साल से कम ही समय हुआ था। वह अपने ससुराल में थी। उसने ससुराल में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। इस बारे में ओसियां एसडीएम रामनिवास की तरफ से जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है।