खड़ी बस में लगाई आग मचा हड़कंप
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),खड़ी बस में लगाई आग मचा हडक़ंप। महामंदिर थाना क्षेत्र में सनसिटी अस्पताल के पास खड़ी एक बस में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाए जाने का मामला सामने आया है।
बस में आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
जोधपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में ड्रोन के संचालन पर रोक
घटना की सूचना पर महामंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस आग लगाए जाने के कारणों तथा घटना में शामिल अज्ञात व्यक्ति की पहचान के प्रयास कर रही है। आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
