Doordrishti News Logo

एक ही रात में दो परिवारों की मौजूदगी में चोर दस लाख के आभूषण चुरा ले गए

जोधपुर,एक ही रात में दो परिवारों की मौजूदगी में चोर दस लाख के आभूषण चुरा ले गए। डांगियावास स्थित बिलसपुर गांव में एक ही रात को दो परिवार के लोगों की मौजूदगी में चोर धावा बोल कर बक्सों से दस लाख के आभूषण चोरी कर ले गए। आधी रात को नींद टूटी तो घरों में चोरी का पता लगा। पुलिस अब चोरों की तलाश में लगी है। खेतों में पगडंडियों से चोरों के पदचिन्हों से पहचान के प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें-घर से निकले नाबालिग को टीटीई ने आरपीएफ को सौंपा

घटनाओं को लेकर दो प्रकरण डांगियावास थाने मेें दर्ज कराए गए हैं। बिलसपुर डांगियावास के रहने वाले शंकरराम पुत्र भंवराराम जाट ने पुलिस को बताया कि वह परिवार सहित 23-24 जुलाई की रात को छत पर सोया हुआ था। रात तीन बजे उसकी नींद टूटी थी। वक्त घटना उसकी पत्नी नीचे आई। तब कमरे का ताला टूटा मिलने के साथ बक्से से सारा सामान बिखरा हुआ था। अज्ञात चोर बक्से से 40 ग्राम सोने की दो कंठी,22 ग्राम का मंगलसूत्र,दो रखड़ी सेट 57 ग्राम के साथ अन्य चांदी के आइटम चोरी कर ले गए। इसी तरह पास में ही सुखराम पुत्र केसाराम जाट का मकान है। उसका परिवार भी रात को घर पर था और अज्ञात चोर वहां भी घुसे। चोर यहां से भी आभूषण के साथ अन्य सामान चोरी कर ले गए। यहां से भी लाखों के जेवर चोरी हुए हैं। बाद में पुलिस को सूचना दिए जाने पर मौका मुआयना किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026