नंदवान गांव में मंदिर में तोड़फोड़ के चलते लोगों में आक्रोश
ग्रामीणों ने की पुलिस चौकी खोलने की मांग
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नंदवान गांव में मंदिर में तोड़फोड़ के चलते लोगों में आक्रोश। शहर के निकट नंदवान गांव विवेक विहार क्षेत्र के मंदिर में तोडफ़ोड़ की सूचना पर ग्रामीणों में आज सुबह रोष फैल गया। बताया गया कि मंदिर में असामाजिक तत्वों द्वारा मूर्ति के साथ छेड़छाड़ और आपत्तिजनक शब्द लिखे गए हैं।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.राखी राठौड़ आज जोधपुर प्रवास पर
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी और लोगों में आक्रोश फैल गया। इधर सूचना मिलने के साथ ही विवेक विहार थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों से समझाइश की। पुलिस घटना की गंभीरता को लेकर जांच कर रही है।
विवेक विहार थानाधिकारी बलवंताराम आदि वहां पहुंचे। असामाजिक तत्वों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नंदवान गांव में पिछले तीन दिनों में यह तीसरी घटना है,जिससे गांव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने गांव में लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए पुलिस चौकी खोलने की मांग की है।
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
