रंजिश में युवकों ने एक दूसरे पर किए चाकू से वार
अस्पताल में भर्ती
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रंजिश में युवकों ने एक दूसरे पर किए चाकू से वार। शहर के बनाड़ स्थित दस दुकान गौशाला रोड पर दो युवकों ने एक दूसरे पर चाकू से वार किए। दोनों घायल हो गए। जिनका अब निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
महिला ने ससुराल में लगाया फंदा
इस बारे में क्रॉस केस दर्ज हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। फिलहाल पुलिस की तरफ से अग्रिम पड़ताल जारी है।
बनाड़ पुलिस ने बताया कि पीपाड़ के भुंडाणा हाल सारण नगर सी रोड सिग्मा हॉस्टल के पास रहने वाले रामभरोस जाट ने रिपोर्ट दी।
इसमें बताया कि वह दस दुकान गौशाला रोड से निकल रहा था। तब विशाल नाम के शख्स ने उसका रास्ता रोका और मारपीट की। उस पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह जख्मी हो गया। वहीं इसमें बिलाड़ा हाल खेजड़ला कलां निवासी विशाल ने क्रॉस केस दर्ज कराया। इसका आरोप है कि रामभरोस ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की फिर उस पर चाकू से वार कर दिया।
बनाड़ पुलिस ने बताया कि दोनों को घायलावस्था में बनाड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पर्चा बयान पर प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद और रंजिश का प्रतीत हो रहा है।
