Doordrishti News Logo

जिले की बावड़ी खुर्द पीएचसी सीएचसी में क्रमोन्नत

जोधपुर,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर जिले की फलौदी पंचायत समिति में स्थित बावड़ी खुर्द प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) में क्रमोन्नत करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।

प्रस्ताव के अनुसार,नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,बावड़ी खुर्द में कनिष्ठ विशेषज्ञ, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, चिकित्साधिकारी,नर्स श्रेणी द्वितीय, कनिष्ठ/वरिष्ठ सहायक,सहायक रेडियोग्राफर,वार्ड बॉय एवं सफाई कर्मचारी (आउटसोर्सिंग) सहित कुल 13 अतिरिक्त पदों का सृजन होगा।
मुख्यमंत्री के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। गहलोत ने नियमों में शिथिलता देते हुए यह स्वीकृति प्रदान की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

You missed