बिना ओटीपी नंबर दिए खाते से 3.84 लाख पार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बिना ओटीपी नंबर दिए खाते से 3.84 लाख पार। शहर के महामंदिर स्थित पावटा प्रथम पोलो में रहने वाले एक सुनार से साइबर फ्रॉड हो गया। शातिर ने बिना ओटीपी नंबर के खाते से अलग अलग ट्रांजेक्शन कर 3 लाख 84 हजार रुपए निकाल लिए। पीडि़त की तरफ से पहले साइबर पोर्टल पर शिकायत दी गई। अब महामंदिर पुलिस ने धोखाधड़ी में मामला दर्ज किया है।
निगम की टीम ने पकड़े 29 निराश्रित पशु
महामंदिर पुलिस ने बताया कि पावटा प्रथम पोलो निवासी अशोक पुत्र गोविंद सोनी ने रिपोर्ट दी। इसके अनुसार 23 नवंबर को उसके मोबाइल पर मिले संदेश से पता लगा कि उसके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है। किसी शातिर से उसके बैंक एकाउंट से 3 लाख 84 हजार 185 रूपए निकाल लिए। उसके द्वारा कोई ओटीपी नंबर भी साझा नहीं किए गए थे। उसने साइबर पोर्टल पर भी शिकायत दी थी। एएसआई किशोर सिंह जांच कर रहे हैं।
Related posts:

युग प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन नाटक का प्रभावी मंचन

ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फैडरेशन का 102वां वार्षिक अधिवेशन विजयवाड़ा में

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बंद शोरूम के शटर में घुसी

50 लाख की लूट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

एक ही दिन में 11 लाख की ठगी

चेहरे पर बिना चीरा लगाए टूटी हड्डियों को जोड़ा

सोलर प्लांट में हिस्सेदारी के नाम पर धोखाधड़ी

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की रेकी के 2 आरोपी गिरफ्तार

