जोधपुर की नर्सिंगकर्मी डॉ.अर्शी नाज को पद्मश्री गौरव सम्मान
जोधपुर/नई दिल्ली, (दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर की नर्सिंगकर्मी डॉ.अर्शी नाज को पद्मश्री गौरव सम्मान। समाजसेवा,शिक्षा एवं चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जोधपुर की नर्सिंगकर्मी डॉ.अर्शी नाज को प्रतिष्ठित ‘पद्मश्री गौरव’ सम्मान से नवाजा गया। नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सभागार में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह में दिल्ली नगर निगम के महापौर प्रवेश वाही,हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा तथा उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने डॉ.अर्शी नाज को सम्मानित किया।आयोजन भारत सरकार के कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय एवं द जेनिथ इंटरनेशनल इम्पैक्ट अवॉर्ड काउंसिल की ओर से किया गया। इस दौरान उनके सामाजिक, शैक्षणिक और चिकित्सकीय योगदान की सराहना की गई।
पिछले वर्ष भी मिला था ‘वुमन्स ग्लोरी अवार्ड’
डॉ.अर्शी नाज को पिछले वर्ष जयपुर में आयोजित भव्य समारोह में ‘वुमन्स ग्लोरी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया था।
‘शी इंस्पायर’ एवं हाईपेज के तत्वावधान में जयपुर के एक पांच सितारा होटल में आयोजित समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री मुग्धा गोडसे तथा हाईपेज के सीईओ गौरव गौतम ने उन्हें स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया था।
उन्हें ‘इम्पैक्ट क्रिएटर : समाज में परिवर्तन लाने वाली प्रभावशाली महिला’ श्रेणी में उनके उल्लेखनीय सामाजिक, शैक्षणिक एवं चिकित्सकीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया था।
विदेशी रक्षा पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत
सात वर्षों से बालिका शिक्षा और कौशल विकास में कार्यरत
डॉ.अर्शी नाज पिछले सात वर्षों से एम्पॉवरिंग डॉटर्स ग्रुप सोसायटी से जुड़कर ग्रीष्मकालीन शिविरों के माध्यम से शिक्षा एवं कौशल विकास से वंचित बालिकाओं के कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं। पिछले आठ वर्षों से रॉबिनहुड आर्मी के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सहायता में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। इसके अतिरिक्त वे मिशन फॉर एनवायरनमेंट एंड सोशल डेवलपमेंट एंड कंजर्वेशन सोसायटी के तहत यातायात सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में भी योगदान दे रही हैं।
हेल्पिंग हैंड्स,केयर फाउंडेशन और नेशनल हिन्द वेलफेयर सोसायटी के माध्यम से रक्तदान सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी है।
चिकित्सा सेवाओं और कैंसर पीड़ितों के लिए किया कार्य
चिकित्सा क्षेत्र में सक्रिय डॉ.अर्शी नाज ने एचपीएनए व ईएलएनईसी की ओर से एम्स जोधपुर में आयोजित विशेष चिकित्सा शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने दर्द एवं गंभीर बीमारियों के लक्षणों से राहत प्रदान करने संबंधी सेवाओं के साथ कैंसर पीड़ितों के लिए भी सेवाकार्य किया।
कोरोना काल में चिकित्सा सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें जिला एवं राज्य स्तर पर विभिन्न संस्थाओं की ओर से कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
पूर्व में मानद डॉक्टरेट की उपाधि भी मिली
उल्लेखनीय है कि डॉ. अर्शी नाज को इससे पूर्व संयुक्त राज्य अमेरिका से मान्यता प्राप्त ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी एवं पीपल फोरम ऑफ इंडिया (भारत सेवक समाज) के संयुक्त तत्वावधान में नई दिल्ली के सत्य साईं ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मानद डॉक्टरेट (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की जा चुकी है।
डॉ. अर्शी नाज जोधपुर के ईदगाह क्षेत्र निवासी वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद साजिद की पुत्री हैं। उनकी माता शहनाज बानो गृहिणी हैं। राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान पर उनके शुभचिंतकों एवं परिचितों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Related posts:

CIPET जयपुर में 17वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन APM-2026 का शुभारंभ

विदेशी रक्षा पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत

डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के बताए उपाय

युवा प्रखर प्रतियोगिता में सोमानी कॉलेज की टीम विजेता

डॉ.भाटी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

दो दिवसीय स्पाइन सेमिनार एवं ऑर्थोपेडिक पीजी टीचिंग प्रोग्राम शुरू

उप प्रधान के लिए नामांकन का दौर तेज

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

