घर के बाहर खेल रही 5 साल की बच्ची को कुत्ते ने काटा
- पीछे से हमला कर नीचे गिराया
- 8 जगह गहरे घाव बने
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घर के बाहर खेल रही 5 साल की बच्ची को कुत्ते ने काटा। शहर में घर के बाहर खेल रही पांच साल की मासूम पर कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। कुत्ते के हमले से बच्ची के पैर पर 8 जगह गंभीर घाव हो गए। मामला शहर के राजीव नगर में 21 नवबर की रात 9.45 बजे का है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी समाने आया है घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी।
कांग्रेस के 15 आरएलपी के 6 उपप्रधान बने
बच्ची के पिता नवनीत ने बताया कि उनकी बेटी 21 नवंबर को घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। गली के 4 से 5 बच्चे वहां मौजूद थे। इसी दौरान कुत्ते ने पीछे से हमला कर पैर पर काटना शुरू किया। बेटी चीखती रही। इस दौरान कुत्ते ने उसे नीचे गिरा दिया और लगातार काटता था। बेटी की आवाज सुन घरवालों ने छुड़ाया। मासूम के पिता ने बताया कि बच्ची के पैरों पर 8 जगह गहरे घाव बन गए है। मासूम का इलाज चल रहा है।
पिता ने बताया कि इस हादसे के बाद बाकी बच्चों ने भी गली के बाहर खेलना छोड़ दिया है। बच्चे डरे हुए है। आए दिन इस तरह की घटना हो रही है। गली में कोई भी आता है कुत्ते पीछा पड़ जाते है। इसे लेकर दो बार नगर निगम में भी शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
Related posts:

भोपालगढ़ में कांग्रेस के 5 सदस्य निष्कासित

कांग्रेस के 15 आरएलपी के 6 उपप्रधान बने

CIPET जयपुर में 17वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन APM-2026 का शुभारंभ

जोधपुर की नर्सिंगकर्मी डॉ.अर्शी नाज को पद्मश्री गौरव सम्मान

विदेशी रक्षा पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत

डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के बताए उपाय

युवा प्रखर प्रतियोगिता में सोमानी कॉलेज की टीम विजेता

डॉ.भाटी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

