नया घर बनाया, बिजली फिटिंग के तार चोर निकाल ले गए
जोधपुर,शहर के बनाड़ स्थित महावीर नगर विस्तार योजना में एक नए मकान में हुई बिजली फिटिंग के तार अज्ञात चोर निकाल ले गए। भवन मालिक ने अब बनाड़ थाने में रिपोर्ट दी है। इसमें नकबजन नाबालिग होने का अंदेशा जताया गया है। फिटिंग में तोड़फोड़ ज्यादा होना सामने आया है। फुटेज में चोरी करने वाले नाबालिग प्रतीत हुए हैं।
बनाड पुलिस ने बताया कि मूलतः 3 आसोप हाल महावीर नगर विस्तार योजना में एक निजी मोबाइल कंपनी टावर के पास में रहने वाली सुशीला देवी पत्नी सुरेंद्र जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उनका मकान नया बनाया गया है। जहां पर अभी बिजली फिटिंग का कार्य चल रहा है। रात के समय अज्ञात शख्स घर में घुसे और बिजली फिटिंग से तार निकाल कर ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना में पाया कि यहां पर तोड़फोड़ ज्यादा हुई है। फुटेज में नाबालिग की हरकत का पता चलता है। चोरी गए तारों की कीमत 50 हजार के आस पास बताई जाती है। फुटेज में दो लोग नजर आए हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

प्रभारी सचिव देथा ने की पेयजल व चारापानी की समीक्षा

समर्थ लेखक का सही मूल्यांकन न होना भी अपराध: प्रो.श्रोत्रिय

राष्ट्रीय एकता दिवस पर भाजपा ने किया सरदार पटेल को नमन

सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

