CIPET जयपुर में 17वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन APM-2026 का शुभारंभ
- केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा व राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया वर्चुअल संबोधन
- विकसित भारत 2047 के लिए उन्नत पेट्रोरसायन,सुरक्षा व सतत विकास पर मंथन
जयपुर(दूरदृष्टीन्यूज),CIPET जयपुर में 17वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन APM-2026 का शुभारंभ। केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET) के तत्वावधान में तीन दिवसीय 17वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन APM-2026 शुक्रवार को जयपुर में शुरू हुआ। सम्मेलन का विषय ‘Advanced Petrochemical Materials, Safety and Sustainability for Viksit Bharat 2047’ है। यह 28 से 30 नवंबर तक चलेगा।
उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी.नड्डा ने वर्चुअल संदेश में कहा कि रसायन व पेट्रोरसायन क्षेत्र औद्योगिक विकास, रोजगार और नवाचार के माध्यम से अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहा है। उन्होंने CIPET के ‘No Plastics to Know Plastics’ अभियान की सराहना की।
जोधपुर की नर्सिंगकर्मी डॉ.अर्शी नाज को पद्मश्री गौरव सम्मान
केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि ऐसे सम्मेलन युवाओं को उद्योग जगत के विशेषज्ञों से जुड़ने और नई तकनीक सीखने का अवसर देते हैं।
समारोह में रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग के सचिव तेजवीर सिंह, संयुक्त सचिव डॉ.जी. वेंकटेश,इंडियन ऑयल के CMD अरविंदर सिंह साहनी,CIPET महानिदेशक प्रो.शिशिर सिन्हा सहित कई गणमान्य मौजूद थे।
इस दौरान ऑनलाइन शिक्षण मंच,यूट्यूब चैनल, विद्यार्थियों के लिए वित्तीय सहायता योजना व ‘No Plastics to Know Plastics’ अभियान का शुभारंभ किया गया। सम्मेलन में यंग इंडिया हैकाथॉन, क्रेता-विक्रेता बैठक, स्टार्टअप व MSME सम्मेलन भी आयोजित होंगे।
Related posts:

जोधपुर की नर्सिंगकर्मी डॉ.अर्शी नाज को पद्मश्री गौरव सम्मान

विदेशी रक्षा पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत

डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के बताए उपाय

युवा प्रखर प्रतियोगिता में सोमानी कॉलेज की टीम विजेता

डॉ.भाटी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

दो दिवसीय स्पाइन सेमिनार एवं ऑर्थोपेडिक पीजी टीचिंग प्रोग्राम शुरू

उप प्रधान के लिए नामांकन का दौर तेज

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

