Doordrishti News Logo

स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के परिणाम पर जताई आपत्ति

ज्ञापन सौंपकर की निष्पक्ष जांच और पुनर्मूल्यांकन की मांग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के परिणाम पर जताई आपत्ति। राजस्थान स्टेनोग्राफर संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के परिणाम पर आपत्ति जताते हुए अभ्यर्थियों ने राजस्थान उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल एवं रजिस्ट्रार (परीक्षा) के नाम ज्ञापन सौंपा।

चोरी हुई बाइक बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

अभ्यर्थियों ने ज्ञापन में अपनी आपत्तियों की निष्पक्ष जांच और परीक्षा परिणाम के पुनर्मूल्यांकन की मांग की। अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा में शामिल हजारों युवाओं का भविष्य इस परिणाम से जुड़ा है। उन्होंने परिणाम में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और योग्य अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने के लिए उनकी आपत्तियों पर शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध किया। उन्होंने इन आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए आगामी साक्षात्कार प्रक्रिया के संबंध में उचित निर्णय लेने की मांग की।