रेल सहायक कार्मिक अधिकारी ने तीसरी हॉफ मैराथन में लिया भाग
जोधपुर, यूथ हॉस्टेल अथॉरिटी ऑफ इंडिया एवं कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग,नई दिल्ली के तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में आयोजित तीसरी हॉफ मैराथन (21.097 किलोमीटर) दौड़ प्रतियोगिता 25 सितंबर को नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में जोधपुर रेल 99 पर सहायक कार्मिक अधिकारी के पद पर कार्यरत अनिल मोदी ने भाग लेकर इस दौड़ को दो घंटे एवं बीस मिनट में पूरा किया। यह दौड़ जवाहर लाल नेहरू,भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड, आर्कबिशप मार्ग होते हुए पुन: जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में पूर्ण हुई।
इस अवसर पर मंडल के खेलकूद अधिकारी एवं वरि.मंडल इंजीनियर/पावर रवि मीणा, वरि.मंडल कार्मिक अधिकारी रघुवीर सिंह चारण, सहायक खेलकूद अधिकारी एवं मंडल कार्मिक अधिकारी डॉक्टर अरविन्द कुमार एवं अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मोदी को बधाई दी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

