Doordrishti News Logo

निगम की टीम ने पकड़े 29 निराश्रित पशु

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),निगम की टीम ने पकड़े 29 निराश्रित पशु। नगर निगम की टीम ने शहर की सडक़ों पर घूम रहे निराश्रित पशुओं को पकडऩे का अभियान शनिवार को भी जारी रखा।

निगम आयुक्त राहुल कुमार जैन, उपायुक्त स्वरूप सिंह, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक लक्ष्मण सिंह परिहार के आदेशानुसार प्रताप नगर के संपूर्ण क्षेत्र पर हो रही दुर्घटना की रोकथाम हेतु निराश्रित पशु नियंत्रण दल जोन संख्या 1, 2, 3, 4, 7, 8 के प्रभारी महेंद्र जाणी व राकेश परिहार और टीम को संयुक्त कार्रवाई करने के आदेश प्रदान किए गए।

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

आदेशानुसार प्रताप नगर बिजली घर,सैटेलाइट अस्पताल,टेम्पो स्टैंड रोड, गणेश चौराहा पर निराश्रित पशुओं को पकडऩे की कार्यवाही की कई। इस दौरान कुल 29 पशुओं को पकडक़र नादड़ी गौशाला प्रभारी को सुपुर्द किए गए।