लापता युवती को लेकर दूसरे दिन भी थाने का घेराव

परिजनों व समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन -थाने के सामने रोका रास्ता

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लापता युवती को लेकर दूसरे दिन भी थाने का घेराव। बासनी थाना क्षेत्र से पिछले दिनों लापता हुई एक युवती के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर आज दूसरे दिन लगातार परिजनों व समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने थाने के सामने रास्ताजाम कर दिया। साथ ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
उन्होंने एक दिन पहले ही देर रात तक यहां थाने में प्रदर्शन किया था।

दरअसल सांगरिया निवासी 23 वर्षीय यह युवती 20 जून को घर से निकली थी। एक दूसरे समुदाय के युवक पर उसे बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया गया है। परिजनों का आरोप है कि युवक शहर से सटे गंगाणा क्षेत्र का निवासी है। वह युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसको ढूंढने की मांग को लेकर युवती के परिजनों और हिंदूवादी संगठनों ने मंगलवार रात को थाने का घेराव किया। इसके बाद थाने में देर रात तक हंगामा चलता रहा।

छह ट्रेनों में 108 यात्री पकड़े,61 हजार रुपए का जुर्माना वसूला

परिजनों का आरोप है कि पुलिस को समय पर सूचना देने के बावजूद लडक़ी को भगाने वाले युवक को नहीं पकड़ा गया और न ही उसके परिजनों से पूछताछ की गई। हंगामा बढऩे पर एसीपी दीपक मीणा थाने पहुंचे।

एसीपी मीणा ने आश्वासन दिया कि वे हर स्तर तक जाकर इन मामलों में लिप्त आरोपियेां के खिलाफ खिलाफ कार्रवाई करेंगे,तब जाकर मामला शांत हुआ। इधर आज एक बार फिर युवती के परिजन थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

Related posts:

पिलानी के डॉ.राघव पाठक को जर्मनी का प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक अवार्ड

September 7, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026