जोधपुर रेल मंडल ने हर्षोल्लास से मनाया 76वां गणतंत्र दिवस

  • मंडल रेल प्रबंधक जोधपुर पंकज कुमार सिंह ने रेलवे स्टेडियम पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज
  • रंगारंग कार्यक्रम के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

जोधपुर,(डीडीन्यूज)। जोधपुर रेल मंडल ने हर्षोल्लास से मनाया 76वां गणतंत्र दिवस। उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल पर 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को जोधपुर रेल खेल संघ रेलवे स्टेडियम में मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और सभी ने राष्ट्रगान गाया। मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवे सुरक्षा बल, प्रादेशिक सेना तथा स्काउट व गाइड के परेड का निरीक्षण किया तथा रेलकर्मियों के नाम सन्देश पढ़ा।

इसे भी पढ़ें – गणतंत्र दिवस पर भारत विकास परिषद का विशेष कार्यक्रम 

डीआरएम ने रेलकर्मियों का अभिनन्दन करते हुए मंडल के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए धन्यवाद दिया। समारोह में स्कूली बच्चों,स्काउट एंड गाइड और रेल कर्मचारियों ने देशभक्ति गानों पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक वरिष्ठ अधिकारी एवं महिला कल्याण संगठन की पदाधिकारीयों ने आजादी के प्रतीकात्मक स्वरूप गुब्बारों को खुले आसमान में छोड़े। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार,मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसआर बुनकर,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त नीतीश शर्मा,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा,मंडल कार्मिक अधिकारी प्रभारी अभिषेक गांधी एवं समस्त वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

महिला कल्याण संगठन की सदस्य तथा मंडल के अधिकारी,उनके परिवारजन,ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारी तथा रेल कर्मचारी उपस्थित थे। संचालन राजकुमार जोशी,डॉ निर्मला विश्नोई और आरपीएफ इंस्पेक्टर कविता ने किया।

रेलवे अस्पताल में किए फल वितरित
76वें गणतंत्र दिवस पर मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारीयों ने अस्पताल में भर्ती रेल कर्मियों को फल वितरित किए और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। अस्पताल के कर्मचारियों ने डीआरएम का स्वागत किया।

Related posts:

स्काउट गाइड प्रशिक्षण चारित्रिक सशक्तिकरण व राष्ट्रीय मूल्यों का संवाहक-आर्य

March 27, 2026

अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सक्रियता से मिला खोया बैग

March 27, 2026

रामनवमी: शहर में धूूमधाम से निकली रामजी की शोभायात्रा

March 27, 2026

ट्रेडिंग के नाम पर 68.71 लाख की ठगी

March 27, 2026

दो घरों से लाखों की नगदी के साथ आभूषण चोरी

March 27, 2026

कार्यालय बेच कर बकाया राशि अदा करने के आदेश

March 27, 2026

अविलम्ब ड्यूटी ज्वॉइन और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने देने का हाईकोर्ट का अहम आदेश

March 27, 2026

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में तीर्थ स्थलों का हो रहा विकास-मुख्यमंत्री

March 27, 2026

जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल

March 27, 2026