गणतंत्र दिवस पर भारत विकास परिषद का विशेष कार्यक्रम
जोधपुर,(डीडी न्यूज)।गणतंत्र दिवस पर भारत विकास परिषद का विशेष कार्यक्रम। भारत विकास परिषद, जोधपुर मुख्य शाखा की ओर से गणतंत्र दिवस पर राजकीय वशिष्ठ उपाध्याय संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय कुड़ी भगतासनी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसे भी पढ़िएगा है३भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ आज जोधपुर आएंगे
मीडिया प्रभारी डॉ.प्रभात माथुर ने बताया इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इनमें अंजली शर्मा ने द्रौपदी पर प्रस्तुत भावनात्मक कविता ने सभी को भाव-विभोर कर दिया।
शाखा अध्यक्ष अर्चना बिड़ला ने बच्चों को संविधान का महत्व समझाया और इसे जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और संविधान निर्माताओं के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देने का आह्वान किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम के लिए भारत विकास परिषद का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में राष्ट्रीय भावना और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने में सहायक होते हैं।
कार्यक्रम के अंत में भारत विकास परिषद की ओर से सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर शाखा के सचिव राजेंद्र कुमार मंत्री, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार कच्छवाहा, महिला प्रमुख शोभा आंचलिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।